
कौन हैं दिनेश अरोड़ा? जिसने दिल्ली शराब घोटाले में सरकारी गवाह बनने की पेशकश की है
AajTak
दिल्ली के शराब घोटाले में आरोपी दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बनेंगे. उन्होंने दिल्ली की अदालत में अर्जी दाखिल कर सरकारी गवाह बनने की बात कही है. सीबीआई के मुताबिक, दिनेश अरोड़ा को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का करीबी माना जाता है. दिनेश अरोड़ा दिल्ली की रेस्टोरेंट इंडस्ट्रीज का जाना-माना नाम हैं.
Who is Dinesh Arora: दिल्ली के शराब घोटाले में पहले ही फंस चुके डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें और बढ़ सकतीं हैं. वो इसलिए क्योंकि इस मामले में आरोपी रहे दिनेश अरोड़ा अब सरकारी गवाह बनने को तैयार हैं. अरोड़ा कारोबारी हैं और उन्हें सिसोदिया का करीबी भी माना जाता है. माना जा रहा है कि 14 नवंबर को सीबीआई उनका बयान दर्ज कर सकती है.
शराब घोटाले में सरकारी गवाह बनने के लिए दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया था और कहा था कि वो सबकुछ बताने को तैयार हैं. कोर्ट में अरोड़ा ने कहा कि वो सरकारी गवाह बनने को तैयार हैं और मामले से जुड़े सारे फैक्ट्स अदालत के सामने रखने को तैयार हैं.
अरोड़ा को थोड़े दिन पहले ही जमानत पर रिहा किया गया था. राउज एवेन्यू कोर्ट में अरोड़ा ने बताया कि सरकारी गवाह बनने के लिए न तो उन पर किसी तरह का कोई दबाव है और न ही सीबीआई या किसी और ने उन्हें ऐसा करने के लिए धमकाया है.
इससे पहले FIR में सीबीआई ने अरोड़ा को आरोपी बनाया था. सीबीआई ने एफआईआर में अमित अरोड़ा (बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर), दिनेश अरोड़ा (राधा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर) और अर्जुन पांडे को मनीष सिसोदिया का 'करीबी' बताया था. सीबीआई के मुताबिक, इंडोस्पिरिट्स के डायरेक्टर समीर महेंद्रू ने राधा इंडस्ट्रीज को 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे.
रेस्टोरेंट इंडस्ट्रीज का जाना-माना नाम हैं अरोड़ा
दिनेश अरोड़ा दिल्ली के बड़े कारोबारी हैं और रेस्टोरेंट इंडस्ट्रीज में जाना-माना नाम है. अरोड़ा 2009 से इस इंडस्ट्री से जुड़े हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 2009 में उन्हें दिल्ली के हौज खास इलाके में अपना पहला कैफे खोला था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






