
कौन बनेगा कर्नाटक का मुख्यमंत्री? कांग्रेस विधायक दल ने खड़गे पर छोड़ा फैसला
AajTak
बेंगलुरु में रात 8 बजे करीब विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से एक संक्षिप्त प्रस्ताव पारित किया. इसमें कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही कर्नाटक में विधायक दल का अगला नेता तय करेंगे. यानी अब फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को करना है कि कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा.
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पर अब भी सस्पेंस बरकरार है. डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरु में जमकर नारेबाजी की. रात 8 बजे करीब बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक भी हुई. माना जा रहा था कि इस बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने रविवार को सर्वसम्मति से एक संक्षिप्त प्रस्ताव पारित किया. इसमें कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही कर्नाटक में विधायक दल का अगला नेता तय करेंगे.
कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद एक लाइन के प्रस्ताव में कहा गया, 'कांग्रेस विधायक दल सर्वसम्मति से यह तय करता है कि AICC अध्यक्ष को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया जाता है.' हालांकि इस बीच यह भी चर्चा है कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कल दिल्ली का दौरा कर सकते हैं. कांग्रेस ने सुशील कुमार शिंदे, दीपक बावरिय और जितेंद्र सिंह को कर्नाटक का पर्यवेक्षक बनाया है.
विधायकों की राय जानेंगे पर्यवेक्षक
बता दें कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और रणदीप सुरजेवाला ने अलग से बैठक की थी. सुरजेवाला ने बैठक में कहा भी कि खड़गे ने पर्यवेक्षकों को प्रत्येक विधायक की राय लेने का निर्देश दिया है. विधायकों की राय लेने की प्रक्रिया आज रात ही पूरी कर ली जाएगी. विधायकों की राय पार्टी अध्यक्ष को सौंपी जाएगी और फिर अध्यक्ष फैसला करेंगे.
दोनों नेताओं के समर्थकों ने की नारेबाजी
कर्नाटक में चुनावी नतीजे आने के बाद सिद्धारमैया के घर के बाहर उनके समर्थकों ने कई पोस्टर लगाए. इन पोस्टर्स में सिद्धारमैया को कर्नाटक का अगला CM बताया गया है. वहीं, डीके शिवकुमार के घर के बाहर भी इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें उन्हें अगला मुख्यमंत्री बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी गई है. बता दें कि कल (15 मई) को उनका जन्मदिन है. उनका जन्म 15 मई 1962 को हुआ था, कल वह 61 साल के हो जाएंगे. इसके अलावा शिवकुमार के समर्थकों ने दिन में काफी देर तक नारेबाजी की.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










