
कौन था गैंगस्टर जितेंद्र गोगी, जिसकी गैंग से अतीक के शूटर्स को मिली जिगाना पिस्टल
AajTak
यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले शूटर ने पुलिस के सामने खुलासा किया है, उसे दिल्ली के जितेंद्र गोगी गैंग से जिगाना पिस्टल मिली थी. शूटर ने यह भी बताया है कि वारदात को अंजाम देने से एक दिन पहले भी अतीक और अशरफ को निशाना बनाने की कोशिश की थी.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के तीनों आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है. इस दौरान पता चला है कि पुलिस की कस्टडी में शूटर सनी ने खुलासा किया है कि वह जितेंद्र गोगी गिरोह के संपर्क में था, वहीं से उसे जिगाना पिस्टल मिली थी, जिससे अतीक अहमद की हत्या को अंजाम दिया. जितेंद्र गोगी की गिनती दिल्ली के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर्स में होती थी, जिसकी 2021 में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी गई थी.
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में तीनों हमलावरों ने एक दिन पहले भी अतीक अहमद और अशरफ को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके थे. उस समय अतीक और अशरफ को पुलिस रिमांड याचिका पर सुनवाई के लिए सीजेएम कोर्ट ले जाया जा रहा था. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बुधवार को शूटर सनी से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसे तुर्की की जिगाना पिस्टल गैंगस्टर जितेंद्र गोगी गैंग से मिली थी.
इन तीन शूटर्स ने कर दी थी अतीक-अशरफ की हत्या
अतीक अहमद की हत्या के आरोपी सनी हमीरपुर, अरुण उर्फ कालिया कासगंज और लवलेश तिवारी बांदा जिले का रहने वाला है. लवलेश बांदा के क्योतरा का निवासी है. उसके खिलाफ चार केस दर्ज हैं. वह लड़की को थप्पड़ मारने के आरोप में जेल जा चुका है. सनी हमीरपुर के कुरारा का रहने वाला है. वो पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 281A है. उसके खिलाफ करीब 15 केस दर्ज हैं, जबकि अरुण ने जीआरपी थाने में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी, इसके बाद से वो फरार था.
सितंबर 2021 में कोर्ट के अंदर कर दी गई थी जितेंद्र गोगी की हत्या
बता दें कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की 24 सितंबर 2021 को रोहिणी की कोर्ट नंबर 207 में मार दिया गया था. जितेंद्र को शूट करने वाले वकील की ड्रेस में कोर्ट रूम के अंदर दाखिल हुए थे, उस दौरान गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पेशी पर पहुंचा था.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










