
कोहरे ने प्लेन यात्रियों को किया बेहाल, जमीन पर बैठकर करते दिखे इंतजार, Indigo ने मांगी माफी
AajTak
14 जनवरी को गोवा से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में देरी की वजह से यात्री टरमैक पर आकर बैठ गए थे. अब इस मामले में इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने का आश्वासन भी दिया है.
उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है. कोहरे के चलते ट्रेन और प्लेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. 14 जनवरी को गोवा से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया था, जिसके बाद यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया और वह टरमैक पर आकर बैठ गए. यात्रियों का टरमैक पर बैठे हुए वीडियो सामने आने के बाद इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि भविष्य में ऐसी घटना से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे.
मुंबई डायवर्ट कर दी थी फ्लाइट यात्रियों का रनवे पर बैठे हुए के वीडियो भी वायरल हो रहा है. यात्रियों ने दावा किया कि 14 जनवरी को दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट करीब 18 घंटे की देरी हुई और बाद से उस फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. देरी से परेशान होकर 6e2195 विमान के यात्रियों ने आराम करने का फैसला किया और इंडिगो विमान के बगल में बैठकर ही खाना खाया.
इंडिगो ने यात्रियों से मांगी माफी वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंडिया ने अपने पक्ष रखा है. इंडिगो ने कहा कि हम 14 जनवरी, 2024 को गोवा से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट से जुड़ी घटना से अवगत हैं. दिल्ली में कोहरे के कारण लॉ विजिबिलिटी के कारण हमने उड़ान को मुंबई को ओर डायवर्ट कर दिया था. हम इसके लिए माफी मांगते हैं. हम अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे.
एयरपोर्ट ने भी जारी किया बयान इस मामले में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे् ने भी अपना बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को आगे की कार्रवाई होने तक एयरलाइन अधिकारियों और सुरक्षा की कड़ी निगरानी में रखा गया था.
सर्दी से राजधानी का बुरा हाल वहीं, ठंड से राजधानी का बुरा हाल है. दिल्ली में तापमान मंगलवार को सुबह साढ़े 5 बजे IST पर दर्ज किया गया है. सफदरजंग में 4.8 और पालम 7.2 दर्ज किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कोहरे की स्थिति देखी गई है. पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






