
कोविड वार्ड में हुई कोरोना संक्रमित महिला की डिलीवरी, 60 पर था ऑक्सीजन सैचुरेशन
AajTak
कोरोना से संक्रमित और 60 प्रतिशत ऑक्सीजन सैचुरेशन वाली महिला ने बच्चे को जन्म दिया. जिस कोविड वार्ड में लोग जिंदगी और मौत के बीच जिंदगी के लिए लड़ रहे थे, उस कोविड वार्ड में एक महिला ने आधी रात को बच्चे को जन्म दिया. इस महिला की सामान्य डिलीवरी हुई और जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं. यह वाकया मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का है.
कोरोना से संक्रमित और 60 प्रतिशत ऑक्सीजन सैचुरेशन वाली महिला ने बच्चे को जन्म दिया. जिस कोविड वार्ड में लोग जिंदगी और मौत के बीच जिंदगी के लिए लड़ रहे थे, उस कोविड वार्ड में एक महिला ने आधी रात को बच्चे को जन्म दिया. इस महिला की सामान्य डिलीवरी हुई और जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं. यह वाकया मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का है. (विदिशा से विवेक ठाकुर की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जब गंभीर हालत में गर्भवती महिला जिला अस्पताल में आई और जांच के बाद बताया गया कि वह कोविड से संक्रमित है. महिला का ऑक्सीजन सैचुरेशन भी 60 था और तत्काल वेंटिलेटर की जरूरत पड़ सकती थी. कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. इन विषम परिस्थितियों में यह कठिन काम बहुत चुनौतीपूर्ण था.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











