
कोविड वैक्सीन के ‘साइड इफेक्ट’ होंगे बीमा पॉलिसी में कवर
AajTak
कोविड की वैक्सीन के बाद अगर किसी प्रतिकूल प्रभाव के चलते आपको अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है तो इसका खर्च बीमा पॉलिसी में कवर होगा.
स्वास्थ्य बीमा पालिसीधारकों के लिए राहत की खबर है. कोविड की वैक्सीन के बाद अगर किसी प्रतिकूल प्रभाव के चलते आपको अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है तो इसका खर्च बीमा पॉलिसी में कवर होगा. बीमा नियामक भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने यह स्पष्ट किया. बीमा नियामक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "यह स्पष्ट किया जाता है कि कोविड-19 टीकाकरण के चलते प्रतिकूल प्रभाव के बाद अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में इलाज का खर्च स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के तहत पॉलिसी के विशिष्ट नियमों और शर्तों के अधीन कवर होगा.’’More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












