
कोलकाता में अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बनवा रखा था फर्जी भारतीय पहचान पत्र
AajTak
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी कोलकाता में अवैध भारतीय पहचान पत्र बनवाकर रह रहा था जिसके बाद पुलिस ने खुफिया इनपुट मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके.
कोलकाता पुलिस ने पार्क स्ट्रीट क्षेत्र से एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से देश में रहने और फर्जी दस्तावेज बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह गिरफ्तारी गुरुवार को कॉलिन्स लेन से एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी व्यक्ति बांग्लादेश के नाराइल का निवासी है और वो 2023 से कोलकाता के खिदरपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, उसने यहां रहते हुए उत्तर 24 परगना के पते का एक फर्जी आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बनवा लिया था.
हाल ही में, पार्क स्ट्रीट के पास मार्कीस स्ट्रीट क्षेत्र से एक और बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इन दोनों मामलों ने फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले सिंडिकेट की भूमिका को उजागर कर दिया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाने में शामिल सिंडिकेट का पता लगाने के लिए जांच जारी है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जानकारी प्राप्त की जा सके.
इससे पहले, असम पुलिस ने एक प्रतिबंधित इस्लामी आतंकी संगठन के आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से पकड़ा गया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






