
कोलकाता नेशनल लाइब्रेरी पहुंचे अमित शाह, तीन साइकिल यात्राओं को किया रवाना
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी में पहुंच गए हैं. वह पश्चिम बंगाल की महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी में पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद अमित शाह ने नेशनल लाइब्रेरी में ही बिप्लब बंगला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई. ये साइकिल यात्राएं कोलकाता से झारग्राम होते हुए पुरुलिया, कोलकाता से हुगली होते हुए पूर्ब बर्धमान, कोलकाता से नॉर्थ 24 परगना और हुगली होते हुए मुर्शिदाबाद तक जाएंगी. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस कार्यक्रम को कई कार्यक्रमों के क्रम में देखा जाना चाहिए जिन्हें नेताजी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है. हर कोई नेताजी को आज भी उतना याद करता है जितना उन्हें कल किया जाता था, उनके योगदान को भुलाने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











