
कोलकाता कांड: प्रदर्शन के बीच डॉक्टरों ने खोले 'अभया क्लीनिक', मरीजों को दे रहे मुफ्त इलाज
AajTak
सूत्रों ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन का रुख अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाने वाली सीबीआई की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा. बता दें कि इस मामले में सीबीआई संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट करा चुकी है. केंद्रीय जांच एजेंसी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से भी कई दौर की पूछताछ कर चुकी है.
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट के बीच कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए टेलीमेडिसिन सर्विस शुरू की है. इस पहल पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद आज से प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने मरीजों को देखने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी हेल्प कैम्प खोले हैं. अपने विरोध प्रदर्शन के बीच जूनियर डॉक्टर आम लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं.
पीड़िता को न्याय दिलाने के प्रयास में अपने विरोध प्रदर्शन को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जूनियर डॉक्टरों के द्वारा मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है. पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट ने कोलकाता में 6 जगहों पर अस्थायी हेल्थ कैम्प लगाए हैं, जहां कलकत्ता मेडिकल कॉलेज, आरजी कर मेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकल कॉलेज सहित कई मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर मरीजों को अटेंड कर रहे हैं. डॉक्टरों ने हेल्थ कैम्प को 'अभया क्लीनिक' नाम दिया है.
पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट ने बताया कि ये कैम्प प्रत्येक रविवार को कुमारटुली, एस्प्लेनेड क्रॉसिंग, रानुचया मंच, नेशनल मेडिकल के गेट नंबर 2, एनआरएस मेडिकल के गेट नंबर 1 पर आयोजित किए जाएंगे. केपीसी मेडिकल कॉलेज के छात्र जादवपुर के 8बी बस स्टैंड पर मरीजों को देखेंगे. जोका ईएसआई अस्पताल के जूनियर डॉक्टर बेहाला में स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे. हेल्थ कैम्प सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे. मरीजों को डॉक्टरों की ओर से दिए जा रहे प्रिस्क्रिप्शन (पर्ची) में लिखा है 'हम आरजी कर की पीड़िता के लिए न्याय चाहते हैं.'
जूनियर डॉक्टरों ने पहले दिन 500 मरीजों को अटेंड किया
बता दें कि आरजी कर की पीड़िता की पहचान उजागर न हो इसलिए मीडिया और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने उसे 'अभया' नाम दिया है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने हेल्थ कैम्प के पहले दिन टेलीमेडिसिन सर्विस के जरिये लगभग 500 मरीजों को अटेंड किया. टेलीमेडिसिन सर्विस के लिए चार नए सिम कार्ड रजिस्टर कराए गए हैं और नंबर सभी के साथ साझा किए गए हैं. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा, 'आंदोलन की राह से हटने का सवाल ही नहीं है. हम अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. हम आने वाले दिनों में भी इसी तरह काम करते रहेंगे, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.'
कोलकाता के जूनियर डॉक्टर 10 अगस्त से कर रहे प्रदर्शन

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






