
कोर्ट में पेशी से पहले AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को सीने में दर्द की शिकायत, आज जमानत पर सुनवाई
AajTak
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. उनके वकील ने राउज एवेन्यू कोर्ट में यह जानकारी दी है. उन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्हें सुबह 4 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है.
दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती में अनियमितता के मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूछा कि अमानतुल्लाह खान कोर्ट में पेश क्यों नहीं हुए?
अमानतुल्लाह खान के वकील ने बताया कि बीती रात वह सीने में दर्द से पीड़ित थे. इसके बाद अमानतुल्लाह को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. सुबह 4 बजे उन्हें राहत मिलने पर डिस्चार्ज कर दिया गया. कोर्ट ने कहा कि अमानतुल्लाह खान से जुड़ी कोई जानकारी गलत नहीं होनी चहिए. इस पर वकील ने कहा कि वह सही जानकारी ही कोर्ट को देंगे.
कोर्ट ने इस मामले में अन्य आरोपियों की तरफ से कोई वकील नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि उन आरोपियों ने वकील क्यों नहीं किया? कोर्ट ने कहा कि यह क्रिमिनल केस है. कोर्ट के समन पर यहां आरोपी घूमने नहीं आए हैं. कोर्ट में समन पर पेश होने के बाद जमानत के लिए वकील करना होता है.
कोर्ट ने जताई नाराजगी
कोर्ट को बताया गया कि आरोपियो को इस बारे में जानकारी ही नहीं थी कि वकील भी करना होता है. कोर्ट ने नाराज होते हुए कहा कि अगर आपको जानकारी नहीं है तो यह आपकी परेशानी है. आप लोगों में जागरूकता पैदा करें. कोर्ट ने कहा कि समन के बाद जमानत दाखिल करनी चाहिए. ऐसा नहीं है कि यहां समन पर घूमने आए हैं. अमानतुल्लाह खान के वकील ने कहा कि बाकी आरोपियों की तरफ से भी वह पेश होंगे, वह उनकी तरफ से वकालत नामा दाखिल करेंगे.
क्या है वक्फ बोर्ड का मामला?

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








