
कोर्ट केस में लगाए पैसा-पाएं रिटर्न, इस स्टार्टअप ने लॉन्च की अनोखी निवेश स्कीम!
AajTak
क्या कभी आपने सुना है कि दो लोग कोर्ट में केस लड़ रहे हों और उनके लिए फंडिंग कर रिटर्न कमाया जा सके. दिल्ली के एक Start-Up ने कुछ-कुछ ऐसी ही एक निवेश स्कीम शुरू की है. छोटे निवेशक भी इसमें पैसा लगा सकते हैं. तो जानें इस स्कीम के बारे में...
क्या कभी आपने सुना है कि दो लोग कोर्ट में केस लड़ रहे हों और उनके लिए फंडिंग कर रिटर्न कमाया जा सके. दिल्ली के एक Start-Up ने कुछ-कुछ ऐसी ही एक निवेश स्कीम शुरू की है. छोटे निवेशक भी इसमें पैसा लगा सकते हैं. तो जानें इस स्कीम के बारे में... (File Photo) दिल्ली के एक स्टार्टअप LegalPay ने ‘अदालती मामलों के लिए फाइनेंस’ (Litigation Financing Product) करने वाली इन्वेस्टमेंट स्कीम पेश की है. हालांकि भारत के लिए ये काफी अनोखी है, लेकिन कई विकसित देशों में इस तरह के निवेश फंड पहले से काम कर रहे हैं. (Photo : Getty) Litigation Financing Product में आमतौर पर दो कंपनियों के बीच चलने वाली कानूनी लड़ाई के लिए थर्ड-पार्टी फंडिंग की जाती है. इस तरह की फंडिंग करने वाली कंपनियां या फंड अधिकतर मध्यस्थता अदालतों में चलने वाले कानूनी मामलों में ही पैसा लगाते हैं क्योंकि इन अदालतों में मामलों का निपटारा एक तय समय के भीतर और जल्दी होता है. ऐसे में इन मामलों की फंडिंग पर रिटर्न भी तय समय में मिलता है. (File Photo)More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












