
कोर्टयार्ड बाय मैरियट गोरखपुर ने खोले दरवाजे, इस ऐतिहासिक शहर की जीवंत संस्कृति और विरासत का अनुभव करने के लिए मेहमानों का स्वागत किया
AajTak
गोरखपुर के सिटी सेंटर में बसे और महायोगी गोरखनाथ एयरपोर्ट से मात्र 30 मिनट की ड्राइव पर सुविधाजनक रूप से स्थित, 97 कमरों वाला यह होटल, गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और गोरखपुर बस स्टैंड के साथ अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जहां से शांत व निर्मल पृष्ठभूमि के रूप में रामगढ़ ताल झील का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है.
मैरियट बॉनवॉय के 31 असाधारण ब्रांडों वाले पोर्टफोलियो के अंग, कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने भारत के सबसे ऐतिहासिक शहरों में से एक के अंदर, अपने ब्रांड की शुरुआत का जश्न मनाते हुए, कोर्टयार्ड बाय मैरियट गोरखपुर के उद्घाटन का ऐलान किया है. यात्रियों की जरूरतों को हर जगह बेहतर ढंग से पूरा करने के ब्रांड मिशन पर खरा उतरने वाला कोर्टयार्ड बाय मैरियट गोरखपुर, एक दुनियादार किंतु ऐसा आरामदायक माहौल उपलब्ध कराने के लिए तैयार है, जो मेहमानों को शक्ति देता है, फिर चाहे वे कारोबार या आनंद के लिए यात्रा कर रहे हों.
गोरखपुर के सिटी सेंटर में बसे और महायोगी गोरखनाथ एयरपोर्ट से मात्र 30 मिनट की ड्राइव पर सुविधाजनक रूप से स्थित, 97 कमरों वाला यह होटल, गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और गोरखपुर बस स्टैंड के साथ अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जहां से शांत व निर्मल पृष्ठभूमि के रूप में रामगढ़ ताल झील का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है. ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाला गोरखपुर, मेहमानों को अपने ऐतिहासिक व प्रतिष्ठित स्थलों की विशाल सूची खोजने के लिए आमंत्रित करता है. मेहमान लोग पूजनीय गोरखनाथ मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित कर सकते हैं, गीता प्रेस की गहन-गंभीर शिक्षाओं का अन्वेषण सकते हैं, तथा यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल एवं भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी की यात्रा कर सकते हैं. कोर्टयार्ड बाय मैरियट गोरखपुर में ठहरना, इस जीवंत शहर के विविधतापूर्ण और समृद्ध अनुभवों के दम पर आपके सफर को यादगार बनाने का वादा करता है.
मैरियट इंटरनेशनल के एरिया वाइस प्रेसिडेंट (दक्षिण एशिया) रंजू एलेक्स ने बताया, "ऐतिहासिक शहर गोरखपुर में कोर्टयार्ड बाय मैरियट की बेहतरीन मेहमाननवाजी और विश्वस्तरीय सुख-सुविधाओं को पेश करके हम बेहद खुश हैं. गोरखपुर भारत के उन चंद शहरों में शामिल है, जो अपनी स्थानीय जीवनशैली और दिलकश प्राचीन वास्तुकला के माध्यम से गुजरे जमाने का जादू बरकरार रखते हैं. कोर्टयार्ड बाय मैरियट गोरखपुर का लॉन्च होने के साथ, उत्तर प्रदेश में मैरियट इंटरनेशनल की पांचवीं होटल खुल गई है, जो भारत के टियर-दो वाले प्रमुख बाजारों में विस्तार और विकास करने के प्रति हमारे समर्पण को रेखांकित करती है. यह नई पेशकश हमारे विविधता भरे पोर्टफोलियो को उन्नत बनाती है, और इसके साथ-साथ इस प्राचीन शहर की जीवंत खूबसूरती को देखने के इच्छुक कारोबारी और छुट्टियां बिताने आए यात्रियों की जरूरतें पूरी करती है.”
होटल में 97 विशाल, आधुनिक और सुसज्जित कमरे मौजूद हैं, जिनमें 60 वर्ग मीटर वाले आठ आलीशान सुइट शामिल हैं, जो एक फ्लैट स्क्रीन टेलीविजन, एक आरामदायक वर्क डेस्क और हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस सहित कई सुख-सुविधाओं से लैस हैं. आधुनिक डिजाइन और कार्यक्षमता के खरेपन का एक सबूत यह है कि हर कमरे के लिए सुखदायक सफेद रंग और मटियाली रंगत वाला पैलेट, आंखों को आराम देने के लिए चुना गया है, ताकि होटल के अंदर एक शांत और लुभावना माहौल रचा जा सके. आधुनिक सौंदर्यशास्त्र और काम में आने वाली डिजाइन का यह सामंजस्यपूर्ण मिश्रण सुनिश्चित करता है कि मेहमान एक ऐसी जगह पर आराम कर सकते हैं, काम कर सकते हैं और अपनी थकान मिटा सकते हैं, जो उनकी हर जरूरत को पूरा करती है.
होटल का दिन भर खुला रहने वाला खास डाइनिंग रेस्तरां जी .के .पी. एक जीवंत और शानदार जगह है, जिसे नाना प्रकार के स्वाद उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है. यह रेस्तरां एक ऐसे बुफे की पेशकश करता है, जो कॉन्टिनेंटल और पसंदीदा स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ, व्यक्तिगत रूप से किसी खास चीज का ऑर्डर किए जाने वाले मेनू का खातिरदारी करने वाला तालमेल है. ओरिएंट का स्वाद चखने के लिए, मेहमान "एशियन बाउल" का आनंद उठा सकते हैं जो चीनी, जापानी और थाई व्यंजनों सहित स्वादिष्ट एशियाई व्यंजनों का मिश्रण पेश करता है. इसके अलावा, किसी कारोबारी बैठक या ताजा बनी कॉफी तथा लजीज सैंडविच व कई प्रकार के बेकरी व्यंजनों का जायका लेने के लिए लुभावनी कॉफी शॉप "कॉफी एंड क्रस्ट" बुक करने लायक एकदम सही जगह है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



