
कोरोना: PM मोदी ने भी ली वैक्सीन की पहली डोज, लोगों से भी टीका लगवाने की अपील
AajTak
दिल्ली के एम्स अस्पताल में पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली. जिसके बाद उन्होंने वैक्सीन लेने की शर्तें पूरी करने वाले सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की है.
कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत आज यानी एक मार्च से हो गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अभियान के दौरान कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है. दिल्ली के एम्स अस्पताल में पीएम मोदी ने कोरोना की वैक्सीन ली. जिसके बाद उन्होंने वैक्सीन के लिए योग्य सभी लोगों से कोरोना का टीका लेने की अपील की है. पीएम मोदी को AIIMS में वैक्सीन सिस्टर पी. निवेदिता ने लगाई है. Took my first dose of the COVID-19 vaccine at AIIMS. Remarkable how our doctors and scientists have worked in quick time to strengthen the global fight against COVID-19. I appeal to all those who are eligible to take the vaccine. Together, let us make India COVID-19 free! pic.twitter.com/5z5cvAoMrv पीएम मोदी ने वैक्सीन की डोज लेने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी. उन्होंने लिखा, ''मैंने एम्स में वैक्सीन की अपनी पहली डोज ले ली है. इतने कम समय में देश के डाक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए वैक्सीन बनाई है. यह सराहनीय है. मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य है वो वैक्सीन की डोज जरूर लें. हम साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएंगे.''
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









