
कोरोना: 92 देशों की आबादी से भी ज्यादा रहा वैक्सीनेशन, जानिए राज्यवार आंकड़े
AajTak
भारत ने एक दिन में वैक्सीन के जितने डोज़ लगाए उतनी आबादी तो दुनिया के 92 देशों की भी नहीं है. सिंगापुर, डेनमार्क, फिनलैंड, नॉर्वे, आयरलैंड,न्यूज़ीलैंड जैसे देशों की आबादी से ज़्यादा टीके तो भारत ने एक ही दिन में लगा दिए.
देश में कोरोना वायरस से जंग और तेज हो गई है. कोविड-19 की रोकथाम के लिए सोमवार से वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार और तेज कर दी गई. देश में 21 जून से 18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों का फ्री वैक्सीनेशन और तेज कर दिया गया इसके साथ ही पहले ही दिन देश ने टीका लगाने का रिकॉर्ड बना लिया. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन कोरोना वैक्सीन की 84 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई. टीकाकरण का रिकॉर्ड बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताते हुए ट्विटर के जरिए वेलडन इंडिया भी कहा. भारत ने एक दिन में वैक्सीन के जितने डोज़ लगाए उतनी आबादी तो दुनिया के 92 देशों की भी नहीं है. सिंगापुर, डेनमार्क, फिनलैंड, नॉर्वे, आयरलैंड,न्यूज़ीलैंड जैसे देशों की आबादी से ज़्यादा टीके तो भारत ने एक ही दिन में लगा दिए. टीके की डोज की संख्या और कुछ देशों की आबादी की बात करें तो सिंगापुर की आबादी 59 लाख है, डेनमार्क की 58 लाख, फिनलैंड की 55 लाख, नार्वे की 54 लाख, आयरलैंड की 49 लाख और न्यूजीलैंड की 48 लाख. इस लिहाज से भारत ने एक दिन में जितनी वैक्सीन लगाई वो संख्या कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











