
कोरोना: 12 साल से ऊपर के बच्चों पर मॉडर्ना की वैक्सीन के प्रभावी होने का दावा, जानिए ट्रायल के क्या रहे थे नतीजे
AajTak
कोरोना के संकट के बीच अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना का दावा है कि उनकी वैक्सीन 12 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों पर कारगर है. ऐसे में कंपनी ने ट्रायल को लेकर क्या जानकारी दी है, एक नज़र डालें...
कोरोना वायरस को मात देने के लिए दुनिया में वैक्सीनेशन का काम चल रहा है. अभी तक अधिकतर देशों में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका लगाया जा रहा है. लेकिन अब आने वाले चरणों में बच्चों पर कोरोना का खतरा बताया जा रहा है, ऐसे में वैक्सीन बनने का काम शुरू हो गया है. अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना का दावा है कि उनकी वैक्सीन 12 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों पर कारगर है. ऐसे में कंपनी ने ट्रायल को लेकर क्या जानकारी दी है, एक नज़र डालें...कितने बच्चों पर किया गया है ट्रायल? कंपनी ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी वैक्सीन 12 साल से 17 साल के उम्र वाले बच्चों पर कारगर साबित हुई है. कंपनी द्वारा पहले ही 18 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों के लिए वैक्सीन को बाज़ार में उतारा जा चुका है. मॉडर्ना ने 12 से 17 साल के उम्र वाले करीब 3732 बच्चों पर फेज़ 2 और फेज़ 3 का ट्रायल किया. ये सारे ट्रायल अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में किए गए हैं, ट्रायल के बाद सामने आया है कि बच्चों के शरीर में वैक्सीन लगने से इम्युन सिस्टम मजबूत हुआ है, जो वायरस का मुकाबला कर सकता है.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









