
कोरोना: होली और अन्य त्योहारों को लेकर दिल्ली से बिहार तक प्रशासन सतर्क, जान लें नियम
AajTak
दिल्ली की ज्वाइंट सीपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वो होली के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले, रेड लाइट जंप करने वाले, ट्रिपल राइडिंग करने वाले, नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले एवं दोपहिया पर स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन लेगी.
रविवार से त्योहारों की शुरुआत हो रही है. होलिका, होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि. ऐसे में दिल्ली ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक मीनू चौधरी ने लोगों से होली पर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. इसके साथ ही पुलिस ने किसी भी त्योहार के दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जमा नहीं होने के निर्देश जारी किए हैं. ज्वाइंट सीपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वो होली के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें. शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले, रेड लाइट जंप करने वाले, ट्रिपल राइडिंग करने वाले, नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले एवं दोपहिया पर स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन लेगी. गुरुग्राम: होली पर कोरोना महामारी का ग्रहणMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












