
कोरोना है या नहीं? ये जानने के लिए इस नंबर पर WhatsApp करें X-ray रिपोर्ट
AajTak
कोरोना बीमारी का पता लगाने का एक तरीका Chest X-ray भी है. Chest X-ray को देखकर डॉक्टर कोरोना के बारे में पता कर सकते हैं. इसको लेकर अब AI-driven प्लेटफॉर्म बनाया गया है. इससे Chest X-ray रिपोर्ट को बस WhatsApp पर सेंड करना है और कुछ मिनट्स में रिपोर्ट आ जाती है.
कोरोना बीमारी का पता लगाने का एक तरीका Chest X-ray भी है. Chest X-ray को देखकर डॉक्टर कोरोना के बारे में पता कर सकते हैं. इसको लेकर अब AI-driven प्लेटफॉर्म बनाया गया है. इससे Chest X-ray रिपोर्ट को बस WhatsApp पर सेंड करना है और कुछ मिनट्स में रिपोर्ट आ जाती है. इसका नाम XraySetu दिया गया है. ये लॉ रेज्योलूशन वाले इमेज के लिए भी आसानी से काम करता है. इसका यूज ग्रामीण इलाकों में काफी हो सकता है जहां हेल्थ केयर फैसिलिटी कम होती है. इसके साथ दूसरे टेस्ट कराने की भी सलाह दी जाती है क्योंकि कुछ वेरिएंट्स के लिए RT-PCR टेस्ट भी नेगेटिव रिजल्ट दिखाता है. PIB की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी करके इसके बारे में जानकारी दी गई. ARTPARK (AI & Robotics Technology Park) ने भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस (DST), बेंगलुरु बेस्ड हेल्थ टेक स्टार्टअप Niramai और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के साथ मिलकर (IISc) XraySetu को डेवलप किया है. इससे कोरोना संक्रमित के बारे में वॉट्सऐप पर भेजे Chest X-Ray फोटो से पता लगाया जा सकता है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











