
कोरोना से बिल्ली की मौत, वैज्ञानिकों का खुलासा, इंसान से जानवर में फैला वायरस
AajTak
वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन में आई कोरोना की पहली लहर में एक शख्स के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद उसकी बिल्ली में भी संक्रमण का खुलासा किया है. चार महीने की बिल्ली को अप्रैल 2020 में पशु चिकित्सकों के पास इलाज के लिए लाया गया था क्योंकि उसे सांस लेने में बेहद दिक्कत हो रही थी.
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है और इसका नया स्ट्रेन लोगों को तेजी से संक्रमित कर रहा है. इस महामारी से सिर्फ इंसानों की ही नहीं बल्कि जानवरों की भी मौत हो रही है. ताजा मामला ब्रिटेन में सामने आया है जहां कोरोना संक्रमित होने जाने के वजह से एक एक पालतू बिल्ली की मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक मालिक के कोरोना संक्रमित होने के बाद बिल्ली भी संक्रमित हो गई थी. रिसर्च में इंसानों से बिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन में आई कोरोना की पहली लहर में एक शख्स के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद उसकी बिल्ली में भी संक्रमण का खुलासा किया है. चार महीने की बिल्ली को अप्रैल 2020 में पशु चिकित्सकों के पास इलाज के लिए लाया गया था क्योंकि उसे सांस लेने में बेहद दिक्कत हो रही थी. बाद के दिनों में बिल्ली की स्थिति और खराब हो गई और उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम परीक्षणों से पता चला कि बिल्ली को वायरल निमोनिया हुआ था जिससे उसके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा था. उसके शरीर में कोरोना वायरस की भी मौजूदगी मिली थी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











