
कोरोना से परेशान थे कर्मचारी, पिज्जा दुकान मालिक ने बांट दिया अपना सारा मुनाफा
AajTak
अमेरिका के ओहियो में एक पिज्जा शॉप 'हेवनली पिज्जा' के मालिक ने अपने कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उनके बीच अपने पूरे दिन का मुनाफा बांट दिया.
कोरोना महामारी की वजह से दुनिया भर में कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है और निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोग बुरी तरह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. लॉकडाउन की वजह से कई प्रतिष्ठान बंद रहे जिस वजह से उनके कर्मचारियों के लिए दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो गया था. ऐसे में एक पिज्जा शॉप के मालिक ने जो किया वो जानकर आप भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. (तस्वीर - Heavenly Pizza Findlay) अमेरिका के ओहियो में एक पिज्जा शॉप 'हेवनली पिज्जा' के मालिक ने अपने कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उनके बीच अपने पूरे दिन का मुनाफा बांट दिया. (तस्वीर - Heavenly Pizza Findlay) 5 जुलाई को "कर्मचारी की प्रशंसा करते हुए एक फेसबुक वीडियो में, मालिक, जोश एल्चर्ट ने लोगों से पिज्जा खरीदने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उस दिन "पिज्जा की दुकान में कोई भी पैसा मैं नहीं रखूंगा. " सभी ऑर्डर और टिप से जो भी मुनाफा होगा वह सीधे हमारे कर्मचारियों के पास जाएगा जो यहां काम कर रहे हैं. (तस्वीर - Heavenly Pizza Findlay)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












