
कोरोना से देखने, बोलने और चलने में आई इस आर्टिस्ट को दिक्कत, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
AajTak
इंग्लैंड की एक टैलेंटेड मेकअप आर्टिस्ट ने बताया है कि कैसे कोरोना वायरस से जूझने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. समांथा हेलेन नाम की इस महिला ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते उन्हें नर्व डैमेज हो गया था और उनके ब्रेन के एक हिस्से में सूजन आ गई थी जिसे encephalitis कहते हैं. इस कंडीशन के चलते वे 8 महीनों तक संघर्ष करती रहीं.
इंग्लैंड की एक टैलेंटेड मेकअप आर्टिस्ट ने बताया है कि कैसे कोरोना वायरस से जूझने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. समांथा हेलेन नाम की इस महिला ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते उन्हें नर्व डैमेज हो गया था और उनके ब्रेन के एक हिस्से में सूजन आ गई थी जिसे encephalitis कहते हैं. इस कंडीशन के चलते वे 8 महीनों तक संघर्ष करती रहीं. गौरतलब है कि समांथा को सितंबर में कोरोना संक्रमण हुआ था. उन्होंने कहा कि अस्पताल में जाकर मुझे पता चला कि मुझे encephalitis की समस्या है. सितंबर के महीने तक डॉक्टर्स भी इस बात को लेकर काफी हैरान थे कि कोरोना के चलते न्यूरोलॉजिकल समस्या हो गई है. समांथा इसके बाद लगातार अस्पताल आती जाती रहीं. पहले पांच महीने उन्हें चलने में भी बहुत परेशानी होती थी और उनकी दोनों आंखों में नर्व डैमेज हो गया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि मैं अपनी हमउम्र लोगों के बीच इस पोस्ट के सहारे जागरूकता फैलाना चाहती हूं. कई लोगों को लगता है कि कोरोना सिर्फ बूढ़े लोगों पर भयावह असर डालता है. पर ऐसा नहीं है. मेरे लिए पिछले 8 महीने चुनौतीपूर्ण रहे हैं. मुझे चलने, बोलने और यहां तक की देखने में भी बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











