
कोरोना से जंग में आगे आया BCCI, 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने का ऐलान
AajTak
कोरोना से जंग में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मदद का हाथ बढ़ाया है. बोर्ड ने कोविड-19 से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देने का ऐलान किया है. सोमवार को बीसीसीआई यह जानकारी दी.
कोरोना महामारी से लड़ाई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगे आया है. बीसीसीआई ने सोमवार को कोरोना से लड़ाई में भारत के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए 10 लीटर क्षमता के 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है. बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. BCCI to contribute 10-Litre 2000 Oxygen concentrators to boost India’s efforts in overcoming the COVID-19 pandemic. More details here - https://t.co/XDiP374v8q #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/BhfX8fwirH बीसीसीआई को उम्मीद है कि इससे जरूरी चिकित्सा सहायता मिलेगी और जरूरतमंद मरीजों को मदद मिलेगी. साथ ही महामारी के चलते हुई परेशानियों में भी कमी आएगी. बोर्ड अगले कुछ महीनों में पूरे भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरित करेगा. कोरोना महामारी के चलते देश में चिकित्सा उपकरणों और ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग काफी ज्यादा है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












