
कोरोना सख्ती के बाद जम्मू में सेना की भर्ती रैली, उमड़ी युवाओं की भीड़
AajTak
यह कोरोना के बाद इस क्षेत्र में होने वाली पहली भर्ती रैली है. इसलिए रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों और भर्ती कर्मचारियों द्वाराकोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.
कोरोना वायरस महामारी की सख्ती के बाद जम्मू संभाग में सेना द्वारा आयोजित पहली भर्ती रैली में युवाओं का भारी उत्साह दिख रहा है. 15 फरवरी से 6 मार्च 2021 तक सुंजवान मिलिट्री स्टेशन में टाइगर डिवीजन के तत्वावधान में सैनिकों की विभिन्न श्रेणियों के लिए सेना भर्ती रैली जारी है. दिलचस्प बात यह है कि इसमें पूरे जोश के साथ युवाओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है और लगभग 40000 उम्मीदवारों ने इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है. जम्मू संभाग के सभी दस जिलों से स्थानीय युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











