
कोरोना संक्रमण का खतरा 31 फीसदी कम कर देगी ये एक आदत, स्टडी में दावा
AajTak
एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहता है लेकिन एक नई स्टडी में इसे कोरोना महामारी में भी फायदेमंद बताया गया है. ये स्टडी स्कॉटलैंड के ग्लासगो कैलेडोनियन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है. ये दुनिया की पहली ऐसी स्टडी है जो एक्सरसाइज और COVID-19 इम्यूनिटी को जोड़ कर की गई है.
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पहली लहर को काफी पीछे छोड़ दिया है. रोजाना कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. दूसरी तरफ, कोरोना की दूसरी लहर में अधिकतर मरीजों को सांस की दिक्कत भी ज्यादा हो रही है. ऐसे में, हर कोई यही कोशिश कर रहा है कि वे किसी तरह कोरोना संक्रमण से बच जाएं या फिर कम से कम कोरोना से गंभीर रूप से बीमार ना हों. अब एक स्टडी में सामने आया है कि कैसे एक फैक्टर आपके कोरोना संक्रमण के खतरे को 30 फीसदी तक कम कर देता है. एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहता है लेकिन एक नई स्टडी में इसे कोरोना से लड़ाई में फायदेमंद बताया गया है. ये स्टडी स्कॉटलैंड के ग्लासगो कैलेडोनियन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है. ये दुनिया की पहली ऐसी बड़ी स्टडी है जो एक्सरसाइज और COVID-19 इम्यूनिटी को जोड़ कर की गई है. इस स्टडी के अनुसार एक दिन में 30 मिनट, सप्ताह में 5 दिन या 150 मिनट तक एक्सरसाइज करने से सांस की दिक्कत नहीं होती है. स्टडी में वॉक, रनिंग, साइकिलिंग और मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज करने की सलाह दी गई है. स्टडी में कहा गया है कि इस तरह की एक्सरसाइज वैक्सीन की क्षमता को भी 40 फीसद ज्यादा असरदार बना सकती हैं. वैज्ञानिकों की टीम ने कहा, 'तय समय तक एक्सरसाइज करने से COVID-19 जैसे संक्रामक बीमारी का खतरा 31 फीसद और इस महामारी से मौत का खतरा 37 फीसद तक कम हो सकता है. ये वैक्सीनेशन को भी कारगर बनाता है.'
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











