कोरोना वैक्सीनेशन के बाद ये साइड इफेक्ट्स आएं तो डरें नहीं, इन बातों का ध्यान रखें
AajTak
एक मई से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. अगर कोरोना वैक्सीन लेने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें.
COVID-19 टीकाकरण का दूसरा चरण एक दिन बाद शुरू हो रहा है. ये टीकाकरण आपको COVID-19 से बचाने में मदद करेगा. लेकिन इसके कुछ हल्के-फुल्के साइड इफेक्ट हो सकते हैं जो कि एक तरह से ये संकेत है कि आपके भी भीतर एंटीबॉडीज बन रहे हैं. इसलिए जरूरी है कि आप पोस्ट वैक्सीनेशन केयर को लेकर ये बातें जरूर जान लें. कोरोना का टीका लगाने से आपको कुछ आम दिनों से अलग लक्षण दिखाई देंगे, जो कि आपकी दैनिक गतिविधियों को करने की आपकी क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन ये कुछ दिनों में ही दूर हो जाएंगे, आपको इनसे कतई घबराना नहीं है. कुछ लोगों में कम, कुछ में थोड़ा ज्यादा और कुछ में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. इसलिए जानें कि आपको किन बातों पर नहीं घबराना और किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिंवेशन की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार जिस दिन आप वैक्सीन लेते हैं, उस दिन आपके हाथ में जहां वैक्सीन ली है, वहां हल्का दर्द, रेडनेस और स्वेलिंग हो सकती है. इसके अलावा अन्य लक्षणों में थकान, सरदर्द, मांसपेशियों में हल्का दर्द, ठंड लगना, बुखार या उल्टी महसूस होना लक्षण भी सामान्य है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











