
कोरोना वैक्सीनेशन स्लॉट ढूंढने के लिए HealthifyMe ने लॉन्च किया नया टूल
AajTak
HealthifyMe एक भारतीय हेल्थ-टेक स्टार्टअप है. HealthifyMe ने एक नए टूल की घोषणा की है. HealthifyMe के इस टूल से आपको Covid-19 vaccination स्लॉट खोजने और बुक करने में आसानी होगी. इसके लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड वेबसाइट भी बनाया है.
HealthifyMe एक भारतीय हेल्थ-टेक स्टार्टअप है. HealthifyMe ने एक नए टूल की घोषणा की है. HealthifyMe के इस टूल से आपको Covid-19 vaccination स्लॉट खोजने और बुक करने में आसानी होगी. इसके लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड वेबसाइट भी बनाया है. HealthifyMe ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट खोजने और बुक करने के लिए Vaccinateme.in का वेबसाइट बनाया है. इस देशभर के लोग वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट को सर्च और बुक कर सकते हैं. ये टूल 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए काम करेगा. इसको यूज करने के लिए आपको Vaccinateme.in वेबसाइट को अपने फोन या पीसी के ब्राउजर में ओपन करना होगा. वेबसाइट के ओपन होने पर आपको जिस जगह का स्लॉट चेक करना है वहां का पिनकोड डालना होगा. एक बार पिनकोड डालने के बाद आपके पास वैक्सीन को लेकर 18+, 45+, Covishield, Covaxin, फ्री और पेड का ऑप्शन आएगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












