
कोरोना: लगातार दूसरे दिन 20 हजार से कम नए केस लेकिन मौतों में इजाफा, 24 घंटे में 378 ने तोड़ा दम
AajTak
Covid-19 Latest Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज (बुधवार) सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2,82,520 रह गई है, जो 194 दिनों में सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों (Active Cases) की संख्या में कुल 9,686 की कमी दर्ज की गई.
Coronavirus in india Today Updates: भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आने के साथ इस महामारी से जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद की जा रही है. देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 20 हजार से नीचे दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटे में देश में 18,870 कोरोना नए मरीज मिले हैं. हालांकि, ये कल यानी मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुकाबले 0.4 प्रतिशत अधिक है. इसी के साथ अब तक कुल संक्रमितों की संख्या भी 3,37,16,451 पर पहुंच गई है. देश में नए मामलों की तुलना में कोविड रिकवरी दर में भी इजाफा हो रहा है. वहीं, कोविड मरीजों के मरने वालों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











