
कोरोना: भारत में डेल्टा का नया खतरनाक रूप, वैज्ञानिकों ने किया आगाह
AajTak
भारत में डेल्टा वैरिएंट के नए रूप का पता चला है. AY.1 या डेल्टा+ नाम दिया गया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि ये वैरिएंट मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दवा के प्रभाव को कम कर सकता है, जो कोरोना के खिलाफ एक कारगर दवा मानी जा रही है.
भारत में कोविड-19 के ज्यादा संक्रामक वेरिएंट डेल्टा के नए रूप का पता चला है. इसे AY.1 या डेल्टा+ नाम दिया गया है. इसे डेल्टा प्लस से भी ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि ये वैरिएंट मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दवा के प्रभाव को कम कर सकता है, जो कोरोना के खिलाफ एक कारगर दवा मानी जा रही है. भारत में पहली बार दर्ज किया गया डेल्टा वैरिएंट लोगों के लिए विनाशकारी साबित हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि डेल्टा वैरिएंट ने एक बार फिर जेनेटिक म्यूटेशन करने के बाद AY.1 या डेल्टा+ नामक म्यूटेंट में खुद को बदल लिया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये AY.1 या डेल्टा+ नामक वैरिएंट मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दवा के प्रभाव को कम करके कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. यूके सरकार के स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग की एक कार्यकारी एजेंसी पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के अनुसार, ग्लोबल साइंस इनिशिएटिव GISAID पर अब तक नए K417N म्यूटेशन के साथ डेल्टा (B.1.617.2) के 63 जीनोम की पहचान की गई है. पिछले शुक्रवार तक अपडेट किए गए कोविड-19 वैरिएंट पर अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 7 जून तक डेल्टा+ के 6 मामले दर्ज किए गए थे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











