
कोरोना प्राकृतिक है या लैब में बनाया गया? अमेरिकी एक्सपर्ट फाउची ने दिया ये जवाब
AajTak
कोरोना संकट पर बोलकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले अमेरिकी एक्सपर्ट डॉ. एंथेनी फाउची ने भी बड़ा बयान दे दिया है. फाउची का कहना है कि कोरोना एक प्राकृतिक बीमारी है, ये स्वीकार करना आसान नहीं है.
कोरोना महामारी क्या प्राकृतिक है या फिर इसे लैब में बनाया गया है? ये सवाल अभी भी एक बड़ी पहेली है. इन सवालों के बीच कोरोना संकट पर बोलकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले अमेरिकी एक्सपर्ट डॉ. एंथेनी फाउची ने भी बड़ा बयान दे दिया है. फाउची का कहना है कि कोरोना एक प्राकृतिक बीमारी है, ये स्वीकार करना आसान नहीं है. दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में जब एंथेनी फाउची से सवाल हुआ कि क्या उन्हें भरोसा है कि कोरोना वायरस प्राकृतिक तरीके से ही आया है? इसपर फाउची ने जवाब दिया कि नहीं, मैं इसपर विश्वास नहीं करूंगा. मुझे लगता है इस बात की जांच होनी बाकी है कि चीन में ऐसा क्या हुआ, जिससे कोरोना वायरस आया. फाउची के मुताबिक, अभी तक जिन्होंने कुछ जांच की है उनके मुताबिक ये किसी जानवर से आया है और फिर इंसानों में फैला है. लेकिन ये कुछ और भी हो सकता है. अमेरिकी एक्सपर्ट का कहना है कि अभी हमें इसपर जांच की जरूरत है, ताकि हम वायरस के ओरिजन का पता लगा सकें. आपको बता दें कि डॉ. फाउची कोरोना संकट की शुरुआत से ही अमेरिका में इस वायरस के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई कर रहे हैं. हालांकि, बीच में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ हुए विवाद के बीच वह हटे थे, लेकिन जो बाइडेन प्रशासन ने फिर उन्हें वापस बुलाया.कोरोना के पीछे चीन का हाथ? बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर अभी तक अलग-अलग थ्योरी सामने आ रही हैं. शुरुआत में जहां इस वायरस की वजह एक चमगादड़ को बताया गया, बाद में लैब में किया गया एक प्रयोग होने का दावा किया गया तो किसी ने इसे एक बायोलिजिकल हथियार के तौर पर माना. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड के ओरिजन पर जांच भी बैठाई गई, लेकिन चीन ने उसमें ना के बराबर ही सहयोग किया. हालांकि, अमेरिका समेत दुनिया के कई ताकतवर देश कोविड के पीछे चीन को ही जिम्मेदार मानते हैं.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









