
कोरोना पर हालात ‘बद से बदतर’ होने की चेतावनी, जानिए 1 महीने में कैसे बदल गए हालात, 10 Points
AajTak
देश में कोरोना वायरस का संकट एक बार फिर गहराता दिख रहा है. बीते कुछ दिनों में जिस तरह हर रोज आने वाले मामलों की संख्या बढ़ी है, उससे सरकार की चिताएं भी बढ़ गई हैं.
देश में कोरोना वायरस का संकट एक बार फिर गहराता दिख रहा है. बीते कुछ दिनों में जिस तरह हर रोज आने वाले मामलों की संख्या बढ़ी है, उससे सरकार की चिंता भी बढ़ गई हैं. यही कारण है कि बीते दिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस बात को स्वीकारा की कोरोना पर हालात बद से बदतर होते दिख रहे हैं. बीते साल की तरह ही इस बार भी मार्च-अप्रैल में कोरोना ने पूरी तरह करवट बदली है. मौजूदा वक्त में देश में कोरोना को लेकर क्या हालात हैं, दस प्वाइंट में समझें... 1. बुधवार यानी 31 मार्च तक भारत में एक बार फिर एक्टिव केस की संख्या साढ़े पांच लाख के आंकड़े को पार कर गई है. अभी देश में कुल 5.52 लाख एक्टिव केस हैं. वैसे कुल मामलों की संख्या 1.21 करोड़ है. 2. अगर एक मार्च की बात करें, तो देश में तब एक्टिव केस की संख्या 1.76 लाख थी. आंकड़ा बताता है कि कैसे मार्च में कोरोना ने अपना विकराल रूप धारण किया और लगातार मामलों की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है. 3. स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘देश में कोरोना के हालात बद से बदतर की ओर बढ़ रहे हैं, कुछ राज्यों में दिक्कत अधिक है जिससे पूरे देश में खतरा बढ़ रहा है. ऐसे मौके पर लापरवाही हुई तो हालात और चिंताजनक होंगे’. 4. देश में जिन जिलों में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं, उनमें से अधिकतर महाराष्ट्र के ही हैं. अभी पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु अर्बन, नांदेड़, दिल्ली और अहमदनगर में सबसे अधिक मामले हैं. 5. कोरोना पॉजिटिव रेट की रफ्तार भी सबसे अधिक महाराष्ट्र में है. जहां देश का औसत अभी 5.65 फीसदी पर है, जबकि महाराष्ट्र का औसत 23 फीसदी तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र के बाद दूसरा नंबर पंजाब का है, जहां ये औसत 8.82 फीसदी है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









