
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में 15 हजार से ज्यादा नए मामले, इन राज्यों में भी बढ़ा खतरा
AajTak
देश में भले ही कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो गया है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है. कोरोना ने रफ्तार पकड़ी हुई है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं दिल्ली, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है.
महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है. यहां प्रतिदिन आने वाले केस रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. एक बार फिर राज्य में 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं मुंबई में भी 1,646 नए मामले पाए गए हैं. दिल्ली में भी नए केस आने का सिलसिला जारी है, तो वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले दो महीने में पहली बार 600 से ज्यादा नए कोरोना केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना की लहर... pic.twitter.com/cdMdaVoYuz महाराष्ट्र की बात करें, तो यहां स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज 15,817 नए कोरोना के मामले मिले हैं. यह इस साल सामने आने वाले रोजाना मामलों में सबसे अधिक संख्या बताई गई है. वहीं मुंबई में 1646 मामले सामने आए हैं. वहीं संक्रमण की वजह से राज्य में 56 लोगों की जान चली गई. मुंबई में चार मौतें हुई हैं. वर्तमान में राज्य में 5,42,693 लोग होम क्वारनटीन हैं और 4,884 लोगों को कोरोना सेंटर में रखा गया है. राहत की खबर ये है कि आज 11 हजार 344 पेशेंट को अस्पताल से घर भेजा गया है. राज्य में रिकवरी रेट 92.79 प्रतिशत है. वहीं मृत्यु दर 2.31 प्रतिशत है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव केस की दर 13.18 प्रतिशत है. अभी महाराष्ट्र में कुल एक्टिव केसों की संख्या 1,10,485 है. नासिक में 715, पुणे में 1845, पुणे रूरल में 578, औरंगाबाद में 578 और नागरपुर में 1729 नए मामले सामने आए हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









