कोरोना ठीक होने के बाद भी न हो दिल की प्रॉब्लम, विशेषज्ञ से जानें कैसे रखें ख्याल
AajTak
जानिए पोस्ट कोविड केयर कैसे करनी चाहिए. कोरोना मरीजों को नेगेटिव होने के बाद कौन कौन से टेस्ट कराने चाहिए.
ऐसा देखने में आ रहा है कि कोरोना ठीक होने के बाद भी कई मरीजों में कुछ दिनों में हार्ट या फेफड़ों की समस्या देखने को मिलती हैं. ऐसे में जरूरी है कि कोरोना मरीज अपना पूरा ध्यान रखें. जानिए पोस्ट कोविड केयर कैसे करनी चाहिए. कोरोना मरीजों को नेगेटिव होने के बाद कौन कौन से टेस्ट कराने चाहिए. कोरोना के मरीजों के ठीक होने के बाद भी उनमें हार्ट की दिक्कतें देखने को मिलती हैं. दरअसल हार्ट को काम करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है. ऑक्सीजन युक्त खून को शरीर के दूसरे अंगों में पहुंचाने में हार्ट की भूमिका होती है. ये ऑक्सीजन हार्ट को लंग्स यानी फेफड़ों से ही मिलती है. क्योंकि कोरोना फेंफड़ों को संक्रमित करता है, इससे कई मरीज़ों में ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है. ऐसे में हार्ट में दिक्कत हो जाती है. संजय गांधी पीजीआई लखनऊ के हृदय रोग विभाग में प्रोफेसर डॉ नवीन गर्ग ने aajtak.in से बताया कि कोविड-19 के गंभीर मरीजों के दिल पर कोरोना का काफी असर देखने को मिलता है. डॉ नवीन गर्ग का कहना है कि भले ही 85 प्रतिशत मरीज घर पर होम आइसोलेशन पर ठीक हो जाते हैं लेकिन फिर भी मरीजों को कुछ लक्षण आने पर जांच जरूर करानी चाहिए.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












