
कोरोना टीकाकरण में गोवा सबसे आगे, देश में 90 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
AajTak
पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 11,610 दर्ज की गई. जिसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,37,320 हो गए. वहीं, इस वायरस के संक्रमण से एक दिन में 100 लोगों की मौत हुई.
कोरोना के खिलाफ देश में टीकाकरण का काम जारी है. करीब 90 लाख डोज दी जा चुकी हैं. गोवा, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत 8 राज्यों में पात्र स्वास्थ्यकर्मियों में से 60 फीसदी से अधिक लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है. जबकि दिल्ली और कर्नाटक टीकाकरण को लेकर फिसड्डी राज्यों में शुमार हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक लद्दाख, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश , तेलंगाना, त्रिपुरा, गुजरात और गोवा ने स्थ्यकर्मियों के 60 फीसदी से अधिक को दूसरी डोज दे दी है. इनमें से गोवा ने 100 फीसदी डोज दे दी है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 11,610 दर्ज की गई. जिसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,37,320 हो गए. वहीं, इस वायरस के संक्रमण से एक दिन में 100 लोगों की मौत हुई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,06,44,858 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या डेढ़ लाख से कम (1,36,549) है. वहीं, 1,55,913 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच 89,99,230 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









