
कोरोना टीकाकरण के लिए BMC ने की तैयारी, जानिए कहां लगेगी वैक्सीन?
AajTak
बीएमसी का कहना है कि निजी अस्पताल जो सार्वजनिक स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ केंद्र या राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को लागू कर रहे हैं, उन्हें टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा.
देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण 1 मार्च से शुरू हो रहा है. पूरे देश में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के साथ-साथ 20 गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी. वहीं, महाराष्ट्र में बीएमसी ने इसको लेकर कमर कस ली है क्योंकि राज्य में कोरोना ने फिर खतरनाक रूप ले लिया है. आजतक से बातचीत में बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि सभी निजी अस्पतालों के साथ बैठक पूरी हो चुकी है और बीएमसी को उम्मीद है कि सभी इसमें आगे आएंगे. बीएमसी का कहना है कि निजी अस्पताल जो सार्वजनिक स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ केंद्र या राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को लागू कर रहे हैं, उन्हें टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









