
कोरोना: झारखंड में बिना RTPCR टेस्ट के नहीं होगी दूसरे राज्यों से आने वालों की एंट्री
AajTak
देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों में 53,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 251 मौतें हुई हैं. इस साल में पहली बार इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं, करीब 5 महीने बाद एक दिन में 50,000 का आंकड़ा पार हुआ है.
राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड के स्वास्थ्य सचिव केके सोन ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश देते हुए सूचित किया है कि झारखंड में बाहर से आने वाले राज्यों के लोगों का आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य की जाए. खासकर विमानों से आने वाले यात्रियों की विशेष जांच की जाए. बस और ट्रेन से आने वाले यात्रियों को भी चिन्हित कर डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिस जानकारी लेते रहे ताकि किसी में कोई लक्षण पाए जाते हैं तो उसे त्वरित इलाज के लिये कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा सके. बता दें कि देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों में 53,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 251 मौतें हुई हैं. इस साल में पहली बार इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं, करीब 5 महीने बाद एक दिन में 50,000 का आंकड़ा पार हुआ है. लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कई राज्यों में सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं. इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्य शामिल हैं. साथ ही कई राज्यों में कोरोना पर लगाम लगाने के उद्देश्य से होली के मौके पर भी सख्ती बढ़ाने की बात कही गई है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









