
कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाकर बीजेपी सांसद और कांग्रेस MLA ने किया जमकर डांस
AajTak
राजस्थान में कोरोना पाबंदी को ताक पर रखकर हुए एक विवाह समारोह का वीडियो सामने आया है. ये समारोह 20 जून को राजस्थान के सवाईमाधोपुर के बड़ीला गांव में हुआ था. विवाह समारोह में राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और कांग्रेस विधायक इंद्रा मीणा ने भी जमकर डांस किया.
राजस्थान में कोरोना पाबंदी को ताक पर रख कर हुए एक विवाह समारोह का वीडियो सामने आया है. ये समारोह 20 जून को राजस्थान के सवाई माधोपुर के बड़ीला गांव में हुआ था. विवाह समारोह में राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और कांग्रेस विधायक इंद्रा मीणा जमकर डांस करते हुई दिखे. बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से राजस्थान में 30 जून तक विवाह समारोह पर पाबंदी है. लेकिन इस शादी में लोकगीतों पर जमकर ठुमके भी लगे. सांसद और विधायक भी ठुमका लगाने में खुद को नहीं रोक पाए. (इनपुट- सुनील जोशी) दरअसल, बामनवास में भड़ीला परिवार में शादी समारोह का आयोजन कोराना गाइडलाइन को दरकिनार कर किया गया. जहां पर भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे और महिलाओं के लोक गीतों पर जमकर जमकर ठुमके लगाए. इस दौरान स्थानीय बामनवास विधायक इंदिरा मीणा भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने भी शादी समारोह में महिलाओं के साथ ठुमके लगाए. इस दौरान शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन को पूरी तरह से अनदेखा किया गया.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











