
कोरोना को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने किया ऐसा दावा, कटघरे में आ गया चीन
AajTak
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की ताजा रिपोर्ट को चीन ने राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है. चीन का कहना है कि वायरस की उत्पत्ति को लेकर हमें बदनाम करने की साजिश हो रही है और इसके लिए सिर्फ वैज्ञानिक पहलुओं पर ही गौर किया जाना चाहिए.
कोरोना महामारी फैलने को लेकर चीन पर हमेशा से सवालिया निशान उठते रहे हैं और अब अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ने भी अपनी एक रिपोर्ट में वायरस फैलने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है. सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी ने बाइडेन प्रशासन के आदेश पर यह रिपोर्ट तैयार की थी जिसे शनिवार को सार्वजनिक किया गया है. इसमें चीन की लैब से वायरस लीक होने की आशंका जताई गई है. हालांकि एजेंसी इसे लेकर कोई ठोस सबूत नहीं पेश कर पाई है.
सीआईए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना फैलने के लिए कोई जानवर नहीं बल्कि चीन की लैब से लीक वायरस के जिम्मेदार होने की संभावना ज्यादा है. एजेंसी की ओर से कहा गया है कि इस वायरस के नेचुरल तरीके से फैलने की संभावना कम है क्योंकि हो सकता है कि रिसर्च के दौरान हुई गलती से ये महामारी फैली हो. चीन पहले भी ऐसे किसी दावे को नकारता रहा है और उसका साफ कहना है कि कोरोना लैब से नहीं फैला है.
रिपोर्ट से चीन को लगी मिर्ची
सीआईए की ताजा रिपोर्ट को चीन ने राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है. चीन का कहना है कि वायरस की उत्पत्ति को लेकर हमें बदनाम करने की साजिश हो रही है और इसके लिए सिर्फ वैज्ञानिक पहलुओं पर ही गौर किया जाना चाहिए. चीन ने कोरोना महामारी के दौरान भी कोरोना फैलाने के आरोपों को खारिज किया था और उसका कहना था कि पश्चिमी मीडिया अफवाह फैला रहा है जबकि उसके पास इसका कोई ठोस सबूत नहीं है. सीआईए के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ की ओर से ये रिपोर्ट ट्रंप प्रशासन के आने के बाद पहले फैसले के तौर सार्वजनिक की गई है क्योंकि उन्होंने गुरुवार को ही एजेंसी के निदेशक का पदभार संभाला है.
सीआईए डायरेक्टर रैटक्लिफ कोरोना फैलने के लैब लीक सिद्धांत के पुराने समर्थक रहे हैं और वह महामारी फैलने के लिए चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं. यह इंस्टीट्यूट उस वेट मार्केट के बिल्कुल करीब है, जहां कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था. हालांकि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का कहना है कि चीन ने वायरस की उत्पत्ति खोजने गई WHO टीम को पर्याप्त मदद मुहैया नहीं कराई जिसकी वजह से शायद इस राज से पर्दा उठना मुश्किल हो चुका है.
कोरोना की उत्पत्ति बनी रहस्य

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









