
कोरोना के लैम्बडा वैरिएंट पर वैक्सीन भी बेअसर! यूएस की नई स्टडी में दावा
AajTak
एक ऐसी स्टडी सामने आई है, जो चिंता बढ़ाती है. कोरोना का लैम्बडा वैरिएंट (Lambda variant) जो कई देशों में तेज़ी से फैल रहा है, उसपर वैक्सीन का असर भी नहीं हो रहा है. ऐसा दावा अमेरिका में की गई एक स्टडी में किया गया है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दुनिया में अभी भी जारी है. कई देशों में कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट अपना असर दिखा रहे हैं. इस बीच एक ऐसी स्टडी सामने आई है, जो चिंता बढ़ाती है. कोरोना का लैम्बडा वैरिएंट (Lambda variant) जो कई देशों में तेज़ी से फैल रहा है, उसपर वैक्सीन का असर भी नहीं हो रहा है. ऐसा दावा अमेरिका में की गई एक स्टडी में किया गया है. न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी एक खबर के मुताबिक, अमेरिका में इस वक्त डेल्टा वैरिएंट के कारण हाहाकार मचा है, लेकिन लैम्बडा वैरिएंट जो तेज़ी से बढ़ रहा है वो और भी खतरनाक है, क्योंकि ये वैक्सीन से भी धीमा नहीं होगा. bioRxiv की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि जापान में अब लैम्बडा वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस स्टडी में चिली का उदाहरण दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि चिली में 60 फीसदी से अधिक जनसंख्या वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ ले चुकी है. लेकिन इसके बाद भी चिली में जब से लैम्बडा के केस सामने आए हैं, मामलों की संख्या में तेज़ी आई है. इससे ये साबित होता है कि लैम्बडा वैरिएंट वैक्सीन से पैदा होने वाली एंटीबॉडी को भी मात दे रहा है. बता दें कि लैम्बडा वैरिएंट दिसंबर 2020 में साउथ अमेरिकी देशों में मिला था. जो धीरे-धीरे कई हिस्सों में अपने पैर पसारता चला गया. लैटिन अमेरिका के करीब 26 देशों में इस वक्त इस वायरस का असर है. लैम्बडा वैरिएंट को अभी तक वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की ओर से वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट घोषित किया गया है. अमेरिकी डिसीज सेंटर के मुताबिक, कुछ हदतक mRNA वैक्सीन लैम्बडा वैरिएंट को काबू में करती हुई दिखती है, लेकिन अभी इसका व्यापक असर नहीं दिखा है. हालांकि, इस सबके बावजूद अमेरिका में लोगों से अपील की जा रही है कि सभी लोग जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों डोज़ ले लें. ताकि अगर कोई कोरोना की चपेट में आता है, तो कम से कम अस्पताल जाने या गंभीर रूप से बीमार होने से बच सके.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









