
कोरोना के मरीजों को क्रुणाल और हार्दिक पंड्या की मदद, दान किए 200 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स
AajTak
मुंबई इंडियंस (MI) के हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने शनिवार को बताया कि क्रुणाल सहित उनका पारिवार कोविड-19 महामारी का सामना कर रहे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स दान करेगा.
मुंबई इंडियंस (MI) के हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने शनिवार को बताया कि क्रुणाल सहित उनका पारिवार कोविड-19 महामारी का सामना कर रहे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स दान करेगा. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक ने कहा कि उनका परिवार जरूरतमंदों की मदद करने का तरीका ढूंढ रहा था. उन्होंने कहा, ‘हम सभी चिकित्सा कर्मचारियों, जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और उन सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हैं, जो इस मुश्किल समय में मदद का हाथ बंटा रहे हैं,’More Related News













