कोरोना के बाद तेजी से झड़ रहे बाल, एक्सपर्ट से जानें वजह और इससे बचाव के तरीके
AajTak
कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन और पोस्ट कोविड सिंप्टम्स के चलते लोगों में बाल झड़ने की समस्या भी आई है. आइए विशेषज्ञ से जानें कि कैसे इस समस्या से हम निपट सकते हैं.
कोरोना ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी असर डाला है. लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल चुकी है. वहीं कई रिसर्च और स्टडी में ये सामने आया है कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन और पोस्ट कोविड सिंप्टम्स के चलते लोगों में बाल झड़ने की समस्या भी आई है. आइए विशेषज्ञ से जानें कि कैसे इस समस्या से हम निपट सकते हैं. क्या है इसके पीछे की खास वजह. जाने माने डर्मेटॉलिस्ट डॉ अनुज त्यागी कहते हैं कि कोविड टाइम में बाल झड़ने की मेन वजह टेलोजन एफ्लुवियम समस्या है. डॉ त्यागी कहते हैं कि टेलोजन एफ्लुवियम बालों के झड़ने की एक अस्थायी समस्या है जो आमतौर पर तनाव, सदमे या दर्दनाक घटना के बाद होती है. यह आमतौर पर सर के बीचोबीच होता है. टेलोजेन एफ्लुवियम बालों के झड़ने के मुख्य विकार एलोपेसिया एरीटा से एकदम अलग है. डॉ त्यागी कहते हैं कि कोरोना की दूसरी वेव के बाद ऐसा देखा गया है कि लोगों में बाल झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है. इसके पीछे एक वजह लाइफस्टाइल में आया बड़ा बदलाव भी है. अगर बाल झड़ने की समस्या तनाव से हटकर खानपान है तो ऐसे में जीवनशैली में बदलाव लाकर बाल झड़ने की समस्या से बचा जा सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि शारीरिक और मानसिक तनाव से दूर रहने पर ये समस्या कुछ समय बाद खुद ही ठीक हो जाती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












