कोरोना के तनाव से बाहर निकालेगा लखनऊ विश्वविद्यालय का ये सेल, देगा मनोवैज्ञानिक परामर्श
AajTak
हेल्पलाइन पर क्लीनिकल और मनोवैज्ञानिक परामर्श देने के लिए 17 लोगों की टीम बनाई गई है, उसकी शुरुआत 9 मई से होगी.
कोरोना की दूसरी लहर लगातार जारी है और इस बीच मानसिक तनाव हर किसी को परेशान कर रहा है. यह एक ऐसी व्यथा है जिसका समाज में लोग अधिकतर जिक्र भी नहीं करते हैं पर जूझते रहते हैं. लोग अपने और परिवार के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं. इसी के चलते लखनऊ विश्वविद्यालय के काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल ने विश्वविद्यालय के छात्रों और संबद्ध कॉलेजों के साथ-साथ शहर के सामान्य लोगों के भी मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है. हेल्पलाइन पर क्लीनिकल और मनोवैज्ञानिक परामर्श देने के लिए 17 लोगों की टीम बनाई गई है. इसकी शुरुआत 9 मई से होगी. लखनऊ विश्वविद्यालय काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल की निदेशक प्रोफेसर मधुरिमा प्रधान के मुताबिक कोरोना के चलते लोगों की मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ रहा है और वो नकारात्मक विचारों में फंस रहे हैं. ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने लोगों को शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से स्वस्थ करने की कायद शुरू की है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












