
कोरोना के चलते लॉकडाउन में कई राज्य, Vivo ने स्मार्टफोन्स के लिए 1 महीने आगे बढ़ाया वॉरंटी पीरियड
AajTak
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने कोरोना कहर के बीच लोगों की मदद करते हुए अपने स्मार्टफोन्स के लिए 30 दिन का सर्विस एक्सटेंशन देने का ऐलान किया है. कंपनी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है.
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने कोरोना कहर के बीच लोगों की मदद करते हुए अपने स्मार्टफोन्स के लिए 30 दिन का सर्विस एक्सटेंशन देने का ऐलान किया है. कंपनी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. आपको बता दें भारत के ज्यादातर राज्यों में कोरोना के चलते लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है. वीवो इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए प्रोडक्ट्स पर 30 दिनों के लिए सर्विस एक्सटेंशन की घोषणा की है. कंपनी ने कहा है कि अगर प्रोडक्ट का वॉरंटी पीरियड, रिप्लेसमेंट पीरियड या और किसी ऑफर का एक्यपायरी डेट आपके राज्य के लॉकडाउन पीरियड के अंदर आता है तो 30 दिन के लिए सर्विस एक्सटेंशन दिया जाएगा. इसकी गिनती सर्विस सेंटर्स के शुरू होते ही शुरू हो जाएगी. कोरोना से भारत का हाल अभी भी बेहाल है. देश के ज्यादातर राज्य अभी भी लॉकडाउन में हैं और लॉकडाउन की अवधि को हालात के मद्देनजर बढ़ाया भी जा रहा है. बुधवार को भारत में, 3,62, 406 नए केस मिले हैं. पिछले कुछ दिनों से ये आंकड़ा चार लाख के पार था. इस लिहाज से देश में नए संक्रमितों के मालमे में थोड़ी गिरावट जरूर आई है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











