
कोरोना के चलते रंग में भंग! होली को लेकर कई राज्यों ने जारी की नई गाइडलाइन्स
AajTak
गृह मंत्रालय की तरफ से लिखे गए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र में होली, शब ए बारात, ईद उल फितर और अन्य त्योहारों के मौके पर भीड़ एकत्रित होने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं.
देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. ऐसे में एहतियात के तौर पर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के लिए कहा गया है. कोरोना के फैलते संक्रमण के बीच फेस्टिव सीजन शुरू होने वाले हैं. होली, शब ए बारात जैसे पर्व में कुछ दिन का समय शेष है. ऐसे में कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात बरतने के संबंध में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है. राज्य सरकारों ने भी अपने स्तर से नई गाइडलाइंस जारी की है. गृह मंत्रालय की तरफ से लिखे गए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र में होली, शब ए बारात, ईद उल फितर और अन्य त्योहारों के मौके पर भीड़ एकत्रित होने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं. केंद्र की तरफ से पत्र में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हमें सख्त रुख अख्तियार करने की जरूरत है ताकि कोरोना के फैलते संक्रमण को रोका जा सके.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









