
कोरोना की वजह से लग्जरी लाइफ! 14 महीने 5-स्टार होटल में ही रहा ये शख्स
AajTak
न्यूयॉर्क शहर के फाइव स्टार होटल में एक शख्स ने कोरोना लॉकडाउन का पूरा समय होटल में बिताया.
न्यूयॉर्क शहर के फाइव स्टार होटल में एक शख्स ने कोरोना लॉकडाउन का पूरा समय होटल में बिताया. रॉबर्ट मालिया नाम का ये शख्स 76 कमरे वाले इस होटल में 14 महीने तक रहा. हालांकि मालिया होटल मालिक की पसंद नहीं थे, लेकिन जब कोरोना महामारी के डर की वजह से कोई नहीं मिला, तो मालिया को होटल में रुकना पड़ा. दरअसल न्यूर्याक शहर में मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के बाद लॉकडाउन लगाया गया था. लॉकडाउन में सबकुछ बंद हो गया, ऐसे में अग्निशमन विभाग ने घोषणा की किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए एक व्यक्ति को इमारत में रखा जाए. Crain की रिपोर्ट के मुताबिक इस घोषणा के बाद मिडटाउन में बने फाइव स्टार चटवाल होटल की सुरक्षा के लिए एक व्यक्ति की आवश्यकता थी, जिसके लिए रॉबर्ट मालिया ने इच्छा जताई.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









