
कोरोना की वजह से यात्री ट्रेनें बंद, फिर भी रेलवे ने इस रास्ते से की बंपर कमाई!
AajTak
कोरोना संकट के दौरान यात्री ट्रेनें बंद होने से रेलवे को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है. लेकिन इस बीच रेलवे ने दूसरे रास्ते से करोड़ों की कमाई की है. दरअसल रेलवे ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान केवल कबाड़ बेचकर 4575 करोड़ रुपये की कमाई की है.
कोरोना संकट के दौरान यात्री ट्रेनें बंद होने से रेलवे को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है. लेकिन इस बीच रेलवे ने दूसरे रास्ते से करोड़ों की कमाई की है. दरअसल रेलवे ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान केवल कबाड़ बेचकर 4575 करोड़ रुपये की कमाई की है. रेलवे की इस बंपर कमाई का खुलासा सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई एक जानकारी में हुआ है. आरटीआई के जवाब में रेलवे ने बताया कि उसने पिछले वित्त वर्ष में कबाड़ बेचकर 4575 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है. रेलवे ने कबाड़ बेचकर इस बार सबसे ज्यादा रकम जुटाई है. इससे पहले रेलवे ने साल 2010-11 में कबाड़ बेचकर 4,409 करोड़ रुपये राजस्व जुटाया था. उस समय ममता बनर्जी देश की रेलमंत्री थीं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












