
कोरोना की लहर थमी जरूर है लेकिन अभी भी दुनिया में सबसे खतरनाक हैं भारत में हालात, 10 FACTS
AajTak
भारत में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार भले ही कम हो गई हो लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है. अभी भी कई मोर्चों पर भारत में खतरा बना हुआ है और ये चिंता बढ़ाता है. पढ़िए...
कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में जमकर तबाही मचाई. अब जाकर हालात कुछ हद तक सुधरने लगे हैं और एक्टिव केसों की संख्या तेज़ी से नीचे आ रही है. कुछ राज्यों में एक्टिव केस कम होने के बाद ढील दी जानी भी शुरू हो गई है. लेकिन कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है. एक्सपर्ट्स पहले ही तीसरी लहर की आशंका जता चुके हैं, वहीं मौजूदा आंकड़े भी बताते हैं कि भारत पर संकट अभी भी जारी है.1. हर रोज आने वाले केस की संख्या: भारत में एक वक्त में हर रोज 4 लाख केस आ रहे थे, जो अब गिरकर सवा लाख तक पहुंच गए हैं. लेकिन अभी भी दुनिया में ये सबसे ज्यादा हैं. सात दिन के एवरेज के हिसाब से ब्राजील में 64 हजार और अर्जेंटीना में करीब 33 हजार केस का एवरेज है, लेकिन भारत बहुत आगे है. 2. एक्टिव केस के मामले में नंबर 2: दुनिया में अभी भी एक्टिव केस के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. अमेरिका में सबसे ज्यादा साढ़े 55 लाख एक्टिव केस हैं और उसके बाद भारत में 16 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. 3. सीरियस केस की संख्या: आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी 8900 से ज्यादा सीरियस मामले हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. भारत के बाद ब्राजील में 8300 के करीब सीरियस मामले हैं. 4. हर दिन होने वाली मौतों की संख्या: दुनिया में एक दिन में सबसे अधिक मौतें अभी भारत में ही दर्ज की जा रही हैं. बीते दिन 2700 से ज्यादा की जान भारत में गई, जबकि ब्राजील में दो हजार की मौत हुई. उससे पहले भी भारत में ही अधिक मौतें हो रही थीं. 5. 7 दिनों में सबसे ज्यादा मौतें: पिछले 7 दिनों में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भारत में ही हुई हैं. भारत में करीब 21,898 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि भारत के बाद ब्राजील का नंबर आता है जहां 13,031 मौतें हुई हैं.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











