
कोरोना की रफ्तार बेकाबू, 24 घंटे में 81466 नए केस, 2021 में एक दिन में सबसे ज्यादा
AajTak
महाराष्ट्र कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है. शुक्रवार को राज्य में 47,827 नए केस दर्ज हुए और 202 मौतें हुईं. शुक्रवार शाम तक राज्य में कुल एक्टिव केस 3,89,832 हैं. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर मौजूदा हालात बने रहते हैं तो लॉकडाउन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
पिछले कुछ दिनों से भारत में कोरोना वायरस हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है. शुक्रवार को देश में 24 घंटे में कोरोना के 81 हजार, 466 नए केस दर्ज किए गए और 469 मौतें हुईं. नए साल में एक दिन में दर्ज होने वाले नए केसों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है. गुरुवार को 72,330 नए केस दर्ज हुए थे. यानी नए केस के मामले में एक ही दिन में करीब 9 हजार का उछाल है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के 6 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं और अब तक कुल 1 लाख, 63 हजार, 396 मौतें हो चुकी हैं. शुक्रवार शाम तक देश में टीकाकरण 7 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 7 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









