
कोरोना की तेज लहर के बीच दिल्ली के इन अस्पतालों में सर्जरी कराने पहुंचे मरीजों को अब होगी दिक्कत, देखें लिस्ट
AajTak
इससे पहले अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कोरोना के बढ़ते नए केस से निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी. एक हफ्ते पहले AIIMS में रूटीन भर्ती पर रोक लगा दी गई है. साथ ही गैर जरूरी सर्जरी भी बंद कर दी गई है. इस संबंध में एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर डीके शर्मा की ओर से शुक्रवार को एक चिट्ठी जारी की गई थी.
कोरोना की तेज लहर के बीच दिल्ली के LNJP, GTB के अलावा AIIMS में सर्जरी कराने पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए एलएनजेपी और जीटीबी अस्पतालों में नियमित और वैकल्पिक सर्जरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. 11 जनवरी को जारी एक आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह निर्देश दिया जाता है कि अगले आदेश तक जीएनसीटीडी के एलएनएच और जीटीबी अस्पतालों में नियमित और वैकल्पिक सर्जरी को निलंबित कर दिया जाए. दिल्ली कोरोना ऐप के अनुसार, एलएनजेपी अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए 750 ऑक्सीजन बेड हैं. इनमें से 154 बेड पर मरीज भर्ती हैं.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







