
कोरोना का नया वैरिएंट XBB वैक्सीन लगवाने वालों को भी नहीं छोड़ रहा, जानें- क्या हैं इसके लक्षण
AajTak
अमेरिका में तबाही मचा रहा कोरोना वायरस के XBB.1.5 वैरिएंट के मामले भारत में भी बढ़ रहे हैं. कोरोना के इस वैरिएंट को अभी तक का सबसे ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है. यह ओमिक्रॉन का ही एक सब वैरिएंट है जो इंसान की इम्युनिटी से आसानी से बच निकलने में सक्षम है.
पूरी दुनिया में अन्य वेरिएंट्स की तुलना में कोरोना का नया XBB.1.5 वेरिएंट ज्यादा चिंता बढ़ा रहा है. वैक्सिनेटेड लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अमेरिका में कोविड 19 के 40 प्रतिशत से अधिक मामले कोरोना के ओमिक्रॉन XBB.1.5 वैरिएंट के कारण हो रहे हैं.
Indian SARS-CoV-2 Consortium on Genomics (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना के प्रकोप के लिए जिम्मेदार यह वैरिएंट भारत में फैल रहा है. INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के अंदर इस वैरिएंट के अलग-अलग शहरों में करीब 26 केस मिल चुके हैं.
महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने ट्विटर पर बताया कि यह नया वैरिएंट बीक्यू और एक्सबीबी की तुलना में अधिक बेहतर तरीके से प्रतिरक्षा का सामना कर सकता है. कई मॉडल से पता चलता है कि XBB 1.5 वैरिएंट पिछले वेरिएंट की तुलना में ट्रांसमिशन और इन्फेक्शन रेट के मामले में बहुत खतरनाक है. वहीं, भारत में इसके कई केस सामने आने के बाद से चिंताएं बढ़ गई हैं.
मिनेसोटा विश्वविद्यालय के एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम ने रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''विडंबना यह है कि दुनिया अभी जिस सबसे खराब वैरिएंट का सामना कर रही है, वह वास्तव में XBB है.''
क्या बला है ये XXB.1.5 वैरिएंट ? XXB.1.5 कोरोनावायरस का एक सब वैरिएंट है और यह अमेरिका में फैले कोरोना के 40 प्रतिशत केसों के लिए जिम्मेदार है. कई रिसर्च में ये पता चला है कि XXB.1.5 पिछले वैरिएंट्स की तुलना में काफी तेजी से संक्रमण फैलाता है.
सरल शब्दों में कहें तो XBB और XBB.1.5 दोनों BA.2 का रिकॉम्बिनेंट (दो अलग-अलग वैरिएंट के जीन्स से मिलकर बनने वाला वायरस) हैं. वायरोलॉजिस्ट जी कांग के अनुसार, XXB उन सभी ओमिक्रॉन सबवैरिएंट्स की तरह है जो लोगों को तेजी से संक्रमित करते हैं क्योंकि ये प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचने में सक्षम हैं लेकिन ये डेल्टा से अधिक गंभीर बीमारी पैदा नहीं कर रहा है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









