
कोरोना काल में पड़ी पैसे की जरूरत? बचत खत्म करने की बजाए लें FD पर लोन, रखें इन बातों का ध्यान
AajTak
कोरोना काल में लॉकडाउन, अस्पताल और दवा के खर्चों ने आम घरों के फाइनेंस को हिला कर रख दिया है. ऐसे में अगर किसी को पैसे की जरूरत पड़े तो क्या वो नया लोन ले या अपनी पुरानी बचत को खत्म कर दे. यहां जानें कि FD पर लोन कैसे उठाया जाता है और उसके लिए किन बातों का ख्याल रखने की जरूरत है...
विपत्ति के समय लोगों की बचत ही उनके काम आती है. कोरोना काल भी ऐसा ही समय है, लेकिन अगर आपको इस दौर में अपनी बचत के इस्तेमाल की जरूरत पड़ गई है तो FD जैसी बचत को खत्म करने के बजाय आप उस पर लोन ले सकते हैं. (Photos: File) अगर आपको पैसे की जरूरत है तो आप बैंक में रखी FD पर लोन के अलावा ओवरड्राफ्ट लिमिट का भी फायदा उठा सकते हैं. इससे आपकी बचत की रकम टूटेगी नहीं और आपकी पैसे की तत्काल जरूरत भी पूरी हो जाएगी. इस मामले में बैंक आपको जमा रकम के 90% तक के बराबर की ओवरड्राफ्ट लिमिट का फायदा दे सकते हैं. FD पर जब आप लोन उठाते हैं तो ये एक तरह का सुरक्षित ऋण होता है. इसमें ग्राहक बैंक के सामने घोषणा करता है कि लोन के रिटर्न के लिए उसकी FD की रकम कोलेट्रल यानी रेहन के तौर पर बैंक के पास रहेगी. बैंक FD में जमा रकम का 90% से 95% तक लोन के रूप में देते हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











