
कोरोना काल में नौकरी से निकाला तो वीडियो बनाने लगा, कमा लिए 20 करोड़
AajTak
इंटरनेट और सोशल मीडिया के सहारे चर्चा में आने वाले तमाम ऐसे लोग हैं जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है. कुछ ऐसी ही कहानी खबाने लेम की भी है. खास बात ये है कि ये शख्स अपने वीडियो में एक शब्द भी नहीं बोलता पर इसके एक्सप्रेशन्स और हाव-भाव ही लोगों के दिमाग में इतने रच-बस चुके हैं कि ये सोशल मीडिया स्टार बन चुका है.
इंटरनेट और सोशल मीडिया के सहारे चर्चा में आने वाले तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है. कुछ ऐसी ही कहानी खबाने लेम (Khabane Lame) की भी है. खास बात ये है कि ये शख्स अपने वीडियो में एक शब्द भी नहीं बोलता पर इसके एक्सप्रेशन्स और हाव-भाव ही लोगों के दिमाग में इतने रच-बस चुके हैं कि ये सोशल मीडिया पर सुपरस्टार बन चुका है. 21 साल के लेम पिछले साल तक एक फैक्ट्री वर्कर के तौर पर काम कर रहे थे. कोरोना काल के चलते दुनिया भर के लाखों लोगों की तरह लेम को भी अपनी नौकरी गंवानी पड़ गई थी. न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ बातचीत में लेम ने कहा- मेरी जॉब चली गई थी तो शुरुआत में तो मुझे काफी धक्का लगा था लेकिन फिर मैं संभल गया. उन्होंने आगे कहा कि मुझे काफी टाइम फ्री मिलने लगा था तो मैंने इस टाइम का फायदा उठाने की सोची थी. मुझे अजीबोगरीब चीजों को लेकर रिएक्ट करना पसंद था और मैं दिन के कई घंटे टिकटॉक वीडियो बनाने में बिताने लगा था. मुझे इसका फायदा होने लगा और थोड़े समय बाद ही मेरे वीडियो वायरल होने लगे थे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












